उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में फैल रही गायों में बीमारी पर बलिया के बहदुरा गांव ने निवासियों और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक किया
बलिया,
ग्राम सभा बहादुरपुर कारी में दुधारू व अन्य पशुओं की एक बीमारी लंपी यानी चर्म रोग चारों ओर फैला हुआ है ।यह बीमारी पूर्वांचल के अनेक गांवों में फैल चुका है। इसी को लेकर ग्राम सभा बहादुरपुरकारी के पशु पालक ग्रामीणों ने एक बैठक किया ।और यह एक राय किया कि इसके लिए पशुओं का इलाज,टीकाकरण हेतु जिलाधिकारी बलिया को ज्ञापन दिया जाए ।
जिससे इस बीमारी से पशुओं को लाभ मिल सके। किसानों का पशुधन जिविका का आधार है। इसके नुकसान होने से पुरा किसानों का परिवार तबाह हो जाएगा।मदन गोंड, दिनेश वर्मा, दिलीप यादव, गदन यादव, ऐसे दर्जनों किसानों के पशु बीमार है। बैठक में डॉक्टर सत्यनारायण मुनीब यादव,राजकुमार ठाकुर फुलेसर धुसिया,अभय शंकर पासवान, पशुपति शर्मा, ओमप्रकाश,सुभावती,लीलावती,भागमनी सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें