कॉमरेड तुलसी प्रधान की सातवीं श्रद्धांजलि सभा: प्रगतिशील जनसंघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प
आज दिनांक 18/09/2025 को कॉमरेड तुलसी प्रधान की सातवीं श्रद्धांजलि सभा बलिया के पकवाइनार में मनाई गई ।इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड तुलसी गरीबों मजदूरों तथा पीड़ित समुदाय के संघर्षों में हमेशा भागीदार रहे और प्रधानी के समय गांव के विकास में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान किया। वक्ताओं ने आगे कहा कि आज के दौर में नफरत जातिवादी और सांप्रदायिक राजनीति में हिंदुस्तान के भीतर प्रगतिशील जन संघर्षों को कमजोर किया है। उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों को समाप्त कर जनता के सवालों के रचनात्मक एवं प्रगतिशील जन आंदोलन को विकसित किया जाए। यही उनका सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
कामरेड तुलसी आजीवन मार्क्सवाद के प्रति समर्पित रहे और वैज्ञानिक समाजवाद के सपनों के लिए अनवरत लग रहे। इस अवसर पर कामरेड ललन सिंह,ओम प्रकाश, संजय राजभर ,कामरेड सुरजीत, विश्वाकांत शर्मा ,कामरेड शैलेंद्र ,कामरेड लक्ष्मी ,कामरेड कामता यादव, कामरेड संजय पूर्व प्रधान, कामरेड केशव सिंह आजाद ,कामरेड रामजियावन यादव , कॉमरेड रामकृष्ण यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें