उत्तर प्रदेश किसान सभा शहाबगंज का 12वां मंडल सम्मेलन डुमरी में सम्पन्न, नई 17 सदस्यीय कमेटी का गठन
चंदौली: उत्तर प्रदेश किसान सभा शहाबगंज ,चकिया चन्दौली का 12 वाॅ मंडल सम्लेलन ग्राम पंचायत डुमरी में कैलाश नाथ मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,सबसे पहले झंडारोहण कैलाश नाथ मौर्य द्वारा किया गया, सम्लेलन का उद्घाटन भाषण पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष कामरेड राजेंद्र यादव ने किया, खेत मजदूर युनियन के जिला मंत्री कामरेड जयनाथ ने धन्यवाद दिया । सम्लेलन में किसानों के क्षेत्रीय समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ ,सम्लेलन में 92 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और 17 सदस्यीय नई मंडल कमेटी का गठन हुआ तथा पदाधिकारियों का चयन भी किया गया जिसमें अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव, उपाध्यक्ष बड़ेलाल,मंत्री नन्दलाल ,संयुक्त मंत्री लालजी यादव, कोषाध्यक्ष रामसुन्दर उर्फ बाढ़ू यादव
को सर्वसम्मति से चुना गया , अन्त में जिलामंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट द्वारा समापन भाषण किया और नई कमेटी को रणनीति बनाकर जनसमस्याओं पर सतत संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें