इटावा: नगला बरी में होगी किसान महापंचायत और कवि सम्मेलन, 5-6 अक्टूबर को 19वां जिला सम्मलेन
किसान महापंचायत होगी नगला बरी में
इटावा 4 अक्टूवर। उ0प्र0 किसान सभा के 19 वें जिला सम्मेलन (5-6 अक्टूवर नगला बरी) के मौके पर 5 अक्टूवर को 11 बजे से किसान महापंचायत और शाम 7 बजे से कबि सम्मेलन होगा 6 अक्टूवर को प्रतिनिधि सम्मेलन होगा।
किसान सभा महापंचायत का उदघाटन सुविख्यात लेखक, सम्पादक, कृषि मामलो के विशेषज्ञ श्री बादल सरोज राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अ0भा0 किसान सभा करेगे।
राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष भारत सिंह के अलावा किसान नेता नाथूराम यादव, अनिल गौर प्रांतीय उपाध्यक्ष एआईएलयू एवं अध्यक्ष डीबीए, अमर सिंह शाक्य प्रांतीय नेता सीटू एवं श्रीमती संगीता कश्यप महामंत्री उ0प्र0 आशा कर्मचारी यूनियन (सीटू) प्रमुख वक्ता होगें।
कवि सम्मेलन में जनकवि अनिल दीक्षित, विजय सिहं पाल, अशोक यादव, डा0 राजीव राज, यूसुफ अंजना, रोहित चोधरी, धर्मेंद्र वीर सिंह,राकेश रागी, पूरनसिंह" पूरन बलबीर पाल आदि अनेक कवि भाग लेगें।
●किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामवृजेश यादव एवं जिलामंत्री संतोष शाक्य ने उक्त जानकारी प्रेस को देते हुए कहा कि 19 वां जिला सम्मेलन मील का पत्थर होगा। जिले में हम किसानो की समस्याओ के लिए जुझारू औरव्यापक आंदोलनों की रूपरेखा तैयार करेंगेे।
किसानो और ग्रामीण-मजूदरो व अन्य से किसान महापंचात और कवि सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें