पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंदह एवं वरिष्ठ डॉक्टर फुलेश्वर वर्मा की पत्नी की मृत्यु पर आयुष एसोसिएशन ने शोक प्रकट किया
सिकन्दरपुर(बलिया)आयुष मेडिकल एसोसिएशन इंडिया, इकाई सिकन्दरपुर(बलिया)की आपात शोक बैठक सोमवार को अतुल्यम हॉस्पिटल,डाक बंगला के पास हुई। जिसमें क्षेत्र के एकइल गांव निवासी वरिष्ठ आयुष चिकित्सक डॉ फुलेश्वर वर्मा की धर्मपत्नी रीता देवी की सर्पदंश से असमय मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही दो मिनट मौन रह कर इस दुःख की घड़ी में उनके शोकसंतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए गतात्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोक सभा में डॉ लाल बहादुर कुशवाहा अध्यक्ष आयुष बलिया, डॉ विकसित गौरव सिंह अध्यक्ष तहसील सिकंदरपुर,डॉ दीना प्रसाद,डॉ विवेक कुमार चौबे, डॉ अमरजीत वर्मा,डॉ शेखअबूजर, डॉ ओसामा, डॉ अश्वनी राय, डॉ सनाउल्लाह, डॉ जितेंद्र यादव, डॉ अनिल कुमार गुप्ता इत्यादि आयुष चिकित्सक मौजूद रहे। संचालन डॉ सुभाष सिंह ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें