रायबरेली के जगदीशपुर में किसान सभा मंडल सम्मेलन, सरकार की किसान–विरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार
जगदीशपुर शिवगढ़ रायबरेली
दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को मंडल सम्मेलन ग्राम जगदीशपुर में संपन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य राम बहादुर श्रीवास्तव ने किया
जिले से पर्यवेक्षक के रूप में पधारे हुए माकपा के जिला मंत्री काम रेड खुशीराम चौधरी ने कहा सत्ता के बदलने की चाबी किसान के पास है , किसान और मजदूर जब भी सोच लेंगे वह अपने हिसाब से सरकार बनाएंगे जो जनमानस के लिए हितकारी होगी किसानों के आर्थिक विकास के लिए जैविक खाद के प्रयोग से परिवार पुस्ट रहेगा और संगठित होकर चलने से सर उठाने का मौका मिलेगा इसलिए हम सबको छोटे-छोटे कमेटियों के माध्यम से बड़े संगठन तैयार करने होंगे आज मुझे खुशी है कि मैं जनवादी संगठन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का जिला मंत्री होने के नाते आप सबको अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आवाहन करता हूं सरकार की नीति और रिति किसानों मजदूरों के लिए हितकर नहीं है यह हमें समझना होगा सरकार पूंजी पतियों के हित के लिए दिन-रात परेशान है और गरीबों को गरीब बनाती चली जा रही है यह उनके मंत्री भी स्वीकार करते हैं ।
इस अवसर पर किसान सभा रायबरेली के कोषाध्यक्ष एवं पार्टी के सचिव मंडल के सदस्य रामनरेश वर्मा मैं कहा की सरकार का बजट किसानों के लिए और शिक्षा के लिए घटा है जो चिंता का विषय किसानों को मेहनत का पूर्ण लाभ नहीं मिल रहा, शिक्षा महंगी होती जा रही है जो आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई है इलाज के नाम पर हो रही लूट और सरकार के बजट का बंदरबांट जनता में चर्चा का विषय बन गया है
●सरकार रेवाड़ी बात का किसानों मजदूरों को उनकी आवाज से दूर रखना चाहती है। सरकार पूंजी पत्तियों के सारे पर काम कर रही है बिहार में 1050 एकड़ जमीन अदानी को देने के मुद्दे पर सरकार चुप है। इस अवसर पर शीशपाल सिंह ने कहा कि सरकार की पीएफसी और पी यफ ओ किसानों की जमीन अधिग्रहीत करने का एक शिकंजा मात्र है इससे बचकर रहे कहीं ऐसा ना हो कि हम षड्यंत्र का शिकार हो जाए
●किसान सभा रायबरेली के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की कथन और करनी में फर्क है हर योजना पर पैनी निगाह रखनी होगी अन्यथा एक विदेशी कंपनी ने आकर हमको ढाई 300 साल तक गुलाम बना रखा और आज वही नक्शे कदम पर सरकार की योजनाएं चल रही हम सबको एक साथ आवाज उठानी होगी सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे काम रेड राम बहादुर श्रीवास्तव ने कहा की अंग्रेजों की सरकार इंडियन को ब्लैक मंकी कहा करती थी वैसे ही यह भाजपाई किसानों मजदूरों को अछूत की दृश्टि से देखते हैं हम आपको आगाह करते हैं कि सरकार किसानों के प्रति जो दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है वह इस देश के 80% किसानों के साथ धोखा है ।₹500 प्रतिमाह की दर से देने वाले अनुदान से किसान को मजदूर बनाया जा रहा है और उसे सम्मान निधि कहा जाता है कितना हास्य पद है जबकि विकलांग विधवा और बुजुर्ग को भी ₹500 माह पेंशन मिल रही है इसका मतलब यह हुआ कि किसान मजदूर विधवा विकलांग सबको एक बराबर कर दिया अब आपही सोचें की सरकार की सोच क्या है ।
इस अवसर पर मंडल कमेटी का निर्वाचन भी कराया गया जिसमें
महावीर लोधी अध्यक्ष दान बहादुर सिंह उपाध्यक्ष सुशील कुमार मंत्री ओम प्रकाश मिश्रा कोषाध्यक्ष और शिवकुमार, प्रसादी , जगदीश, दिलीप कुमार और,संत प्रसाद सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए ।
नवनिर्वाचित कमेटी का सभी सदस्यों ने ताली बजाकर धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, रामनरेश वर्मा, खुशीराम चौधरी, शीशपाल सिंह ,महावीर प्रसाद ,दान बहादुर सिंह, सुशील कुमार, ओमप्रकाश मिश्रा ,शिवकुमार ,प्रसादी, जगदीश ,दिलीप , संत प्रसाद, राम बहादुर श्रीवास्तव ,रामप्यारे, कुंवर बहादुर, शिवकुमार, राम सागर ,राजू द्विवेदी, दिलीप कुमार, बाबूलाल, अग्नू, रामनरेश, संदीप, बुद्धू, रामदीन आदि उपस्थित रहे और किसान सभा के पर्यवेक्षक के रूप में जिले से रामनरेश वर्मा एवं खुशीराम चौधरी ने प्रतिभा किया
जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया और आए हुए सभी किसानों मजदूरों को धन्यवाद भी दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें