संदेश

कामरेड एम ए अंसारी की स्मृति दिवस पर विचार-गोष्ठी नगरा सुभावती देवी इंटर कॉलेज में आज, 13 फरवरी 2026 को आयोजित हुई ।

चित्र
कामरेड एम ए अंसारी की स्मृति दिवस पर विचार-गोष्ठी नगरा सुभावती देवी इंटर कॉलेज में आज, 13 फरवरी 2026 को आयोजित हुई । गोष्ठी में कृषि संकट तथा किसानों के संघर्ष के विषय पर कामरेड डॉ फुलेश्वर वर्मा, कामरेड रामजियावन यादव, कामरेड हृदयशंकर यादव ने अपने विचार रखे। गोष्ठी में 35 लोगों की उपस्थिति रही।  गोष्ठी की अध्यक्षता कामरेड रामकुँवर चौहान ने किया। 

12 फरवरी आम हड़ताल पर बेल्थरारोड बलिया में किसान सभा बलिया के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

चित्र
12 फरवरी आम हड़ताल पर बेल्थरारोड बलिया में किसान सभा बलिया के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन ।     चार लेबर कानून को वापस करने, वी बी रामजी कानून को वापस करने,मनरेगा को लागू करने ग्रामीण मजदूरों को 200 दिन का काम, ग्रामीण मजदूरों को 800 रुपया मजदूरी, कर्माचारियों को न्यूनतम वेतन 26000, फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी देना, अमेरिका के साथ कृषि क्षेत्र मे मुक्त व्यापार पर रोक लगाना , बीज विधेयक 2025 बिजली विधेयक 2025 को रद्द करना, स्मार्ट मीटर लगाना बंद करना,नौजवानों को रोजगार देना, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार करना आदि सवालों पर नेताओं ने अपनी बात रखी। जिसे कामरेड डॉ फुलेश्वर वर्मा, रामजियावन यादव, मंत्री जिला किसान सभा बलिया कामरेड हृदय शंकर यादव के अलावा अन्य श्रमिक नेताओं ने भी अपनी बात रखी और उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।

समाजसेवी अश्वनी कुमार वर्मा ने लिया सिकंदरपुर विधायक जियाउद्दीन रिजवी की तबीयत का हाल

चित्र
बलिया के विख्यात " प्रयास किरण फाउंडेशन " के संस्थापक "समाजसेवी अश्वनी कुमार वर्मा जी "सिकंदरपुर विधायक जियाउद्दीन रिजवी के पैतृक निवास सिवानकला पहुँचे। विधायक जी का कुछ दिन पहले ही बाथरूम में गिर जाने के कारण उनके कमर में ज्यादे चोट आ गयी थी और हड्डी भी टूट गयी थी, इलाज लखनऊ में चल रहा था फिर घर वापसी हुई तो यह खबर सुनते ही समाजसेवी अश्वनी वर्मा जी उनके तबीयत का जायजा लेने आ गए।

बलिया CPIM पार्टी ऑफिस में दिवाली उत्सव: हर भारतीय के जीवन में उजाला लाने का प्रण

चित्र
बलिया CPIM पार्टी ऑफिस पर दीपावली के दिन दीपक जलाया गया। आपको प्यार और खुशियों से भरी दिवाली की शुभकामनाएं। आइए हम न्याय, समानता और सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें और प्रत्येक भारतीय के जीवन को रोशन करने का प्रयास करें। दीप जलाने में CPIM जिला मंत्री कामरेड रामकृष्ण यादव तथा कामरेड अजीत सिंह उपस्थित रहे। 

बेल्थरा रोड में बड़ा हादसा टला: मल्लाहों की बहादुरी से युवक की बची जान

चित्र
बेल्थरा रोड में बड़ा हादसा टला: मल्लाहों की बहादुरी से युवक की बची जान बलिया के बेल्थरा रोड इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया.... तुर्तीपार रेलवे पुल से एक युवक ने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी, लेकिन मौके पर मौजूद मल्लाह भाइयों की फुर्ती से उसकी जान बच गई.... मल्लाहों ने बिना देर किए नदी में कूदकर युवक को बाहर निकाल लिया और 112 नंबर पर पुलिस को खबर दी.... पुलिस ने पहुंचकर युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर भेजा, जहां इलाज चल रहा है.... युवक की पहचान मनियर थाना क्षेत्र के हदीपुर मुंडियारी के रहने वाले राजेंद्र यादव के रूप में हुई है.... डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है, हालांकि वो नशे में था और घटना के बारे में ठीक से कुछ बता नहीं पा रहा.... स्थानीय लोगों ने मल्लाहों के साहस और हिम्मत की जमकर तारीफ की, जिन्होंने सही वक्त पर एक ज़िंदगी बचा ली.... #Ballia #BalliaKHabar #BelatharaRoad

"सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन"(CITU) बलिया का चौथा जिला सम्मेलन संपन्न हुआ।

चित्र
" सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन"(CITU) बलिया का चौथा जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। 19 अक्टूबर 2025, सम्मेलन "खंड लोक निर्माण विभाग (PWD) सभागार बलिया में हुआ। सम्मेलन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी बलिया के जिला मंत्री रामकृष्ण यादव भी उपस्थित रहे।

लेखपाल पर धमकी देने का आरोप, शिकायतकर्ता ने दी तहसीलदार को तहरीर — ऑडियो वायरल!

📢 बड़ी खबर — लेखपाल पर धमकी देने का आरोप! बेल्थरारोड। कस्बा ससना बहादुरपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत करने वाले ग्रामीण भूषण को लेखपाल द्वारा धमकी देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद लेखपाल ने फोन पर धमकी दी, जिसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित ने तहसीलदार को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि लेखपाल ने कब्जाधारियों को संरक्षण दिया और गलत रिपोर्ट लगाई। शिकायत करने पर प्रताड़ित करने की कोशिश भी की गई। 👉 एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच जारी है।