बेल्थरा रोड में बड़ा हादसा टला: मल्लाहों की बहादुरी से युवक की बची जान

बेल्थरा रोड में बड़ा हादसा टला: मल्लाहों की बहादुरी से युवक की बची जान


बलिया के बेल्थरा रोड इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया.... तुर्तीपार रेलवे पुल से एक युवक ने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी, लेकिन मौके पर मौजूद मल्लाह भाइयों की फुर्ती से उसकी जान बच गई.... मल्लाहों ने बिना देर किए नदी में कूदकर युवक को बाहर निकाल लिया और 112 नंबर पर पुलिस को खबर दी.... पुलिस ने पहुंचकर युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर भेजा, जहां इलाज चल रहा है.... युवक की पहचान मनियर थाना क्षेत्र के हदीपुर मुंडियारी के रहने वाले राजेंद्र यादव के रूप में हुई है.... डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है, हालांकि वो नशे में था और घटना के बारे में ठीक से कुछ बता नहीं पा रहा.... स्थानीय लोगों ने मल्लाहों के साहस और हिम्मत की जमकर तारीफ की, जिन्होंने सही वक्त पर एक ज़िंदगी बचा ली....

#Ballia #BalliaKHabar #BelatharaRoad






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगत सिंह की विचारधारा क्या थी? क्या भगत सिंह कम्युनिस्ट थे?

12 फरवरी आम हड़ताल पर बेल्थरारोड बलिया में किसान सभा बलिया के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश किसान सभा का जिला सम्मेलन हुआ संपन्न। उत्तर प्रदेश महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा-डबल इंजन सरकार वादा खिलाफ और किसान विरोधी है।